रामपुर, जनवरी 21 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव चतरपुर निवासी अनिल कुमार के अनुसार वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। 30 जनवरी को जब वह वापस घर आया था। आरोप है कि घर का हाल देखकर उसके होश उड़ गए। मकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोरों ने घर में रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान में सोने के आभूषण टीका, नथ, बेसर, कुंडल और कानों की दुरियां आदि चोर कर लिए। चांदी की पाजेब भी चोर अपने साथ ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...