हापुड़, मई 30 -- सिंभावली संवाददाता। बंद मकान का ताला तोडक़र बेखौफ चोर सेफ में रखी तीन लाख से अधिक की नगदी समेत लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए, जिसका पता लगते ही पीडि़त परिवार के होश उड़ गए। सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर हाईकोट में सुरेंद्र सिंह के बंद मकान मकान का ताला तोडक़र घुसे चोरों ने पूरी तरह बेफिक्र होकर काफी देर तक वारदात को अंजाम दे डाला। चोरों ने कमरों के ताले तोडऩे के बाद अंदर रखी सेफ का ताला भी तोड़ लिया, जिसमें रखी तीन लाख से अधिक की नगदी के साथ ही दो किलो चांदी और दस तोले सोने के जेवरात को लेकर चोर बड़ी आसानी के साथ रफूचक्कर भी हो गए। पीडि़त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ गाजियाबाद में अपने बड़े भाई के पास होने गए हुए थे, इस दौरान उनके मकान पर ताला लगा हुआ था। गाजियाबाद से वापस लौटक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.