लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- नगर के नई बाईपास स्थित पटेल चौराहा के पास किराए के मकान में रह रहे व्यक्ति के घर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नई बाईपास निकट पटेल चौराहा निवासी रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर को वह सुबह करीब 9 बजे घर में ताला लगाकर निजी कार्य से बाहर गया था। दोपहर लगभग 3 बजे जब वह वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखने पर दोनों कमरों व अलमारी के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार अलमारी में रखे लगभग एक लाख रुपये नकद, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, चार सोने की अंगूठियां, सोने की कान की बाली, कान के कांटे तथा एक जोड़ी चांदी की पायल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना से पीड़ित काफी परेशान है। पीड़ित ने अज्...