बलिया, जून 25 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में दक्षिणी पुलिस चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन स्थित मोहल्ला मौलाना रोड में मंगलवार को दोपहर चोरों ने बंद मकान के गेट का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब पांच लाख रुपए का आभूषण आदि पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे डायल 112 की पुलिस के साथ दक्षिणी पुलिस चौकी प्रभारी घटना की छानबीन में जुट गए। मऊ जिले के रहने वाले वहीद खान की स्थानीय मथुरा पीजी कॉलेज के सामने गाड़ियों की डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान है। वह कई वर्षों से कस्बा के मौलाना रोड में मकान बनाकर रहते हैं। वहीद रविवार को यहां से अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ अजमेर शरीफ दरगाह में जियारत के लिए गए हैं। मकान में ताला बंद उसकी चाबी पड़ोस के शौकत के यहां दे गए हैं। रोज की तरह मंगलवार की शाम को करीब पांच बजे शौकत की मां लाइट जलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.