बलिया, फरवरी 8 -- बैरिया (बलिया)। थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार कोटवां मोड़ पर एक बंद मकान का ताला काटकर चोरों ने लगभग 20 हजार नगद व लाखों रुपए के सोने, चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की देर शाम राजस्थान से वापस लौटे गृह स्वामी व परिजनों को हुई। गृह कोटवा मोड पर मनोज श्रीवास्तव का है। मकान बंद कर पूरा परिवार राजस्थान गया था। वहां से लौटने पर घर में चोरी की जानकारी हुई। बैरिया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में चोरी का मामला पंजीकृत किया है। एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी क्रम में चकिया गांव में बंद मकान से लगभग 40 लाख रुपए का सोना ,चांदी का आभूषण चुरा लिए जाने की तहरीर पीड़ित दीनानाथ मिश्र ने शुक्रवार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.