बागपत, फरवरी 11 -- खेकड़ा। धर्मनगरी बड़ागांव में बदमाशों ने एक ग्रामीण का बंद मकान खंगाल डाला। बदमाश मकान में लगा लोहे का जाल काटकर अंदर घुसे। जिसके बाद वे मकान से 10 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई। क्षेत्र के बड़ागांव में ऋषिपाल परिवार के साथ रहता है। मंगलवार को वह परिवार के साथ चचेरे भाई की शादी में शामिल होने गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। रात में बदमाश छत में लगे लोहे के जाल को काटकर अंदर घुसे। इसके बाद बदमाशों ने सेफ और संदूक के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवर चोरी किए। ऋषिपाल को घटना का पता बुधवार सुबह शादी से वापस लौटने पर चला। तभी उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। ऋषिपाल ने बताया कि बदमाश 10 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं। जिनमें सोने का गले का हार, सोने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.