हापुड़, जनवरी 21 -- हापुड़। बहादुरगढ़ पुलिस ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई आधा दर्जन से अधिक बंद मकानों दुकानों और नलकूपों से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बाल अचपारी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फ्रीज, इंवर्टर बैट्रा, नलकूपों की मोटर, आरओ, सोने चांदी के आभूषण, बिना नंबर प्लेट बाइक और स्कूटी समेत अन्य सामान बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक को सूचना मिली कि लुहारी खेड़ा तिराहे से करीमपुर वाले रास्ते पर बदं घरों, दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाले है। सूचना के पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। बिना नंबर प्लेट स्कूटी और बाइक पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.