अलीगढ़, फरवरी 2 -- यूपी के अलीगढ़ में बंद पड़े भट्ठे में मौत का सामान बनाया जा रहा था। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो उसने छापेमारी की। गोरई थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध तमंचा फैक्ट्री का भांडाफोड़ करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बंद पड़े भट्ठे में तमंचे बनाते थे। इनके पास से नौ बने हुए तमंचे व दो अर्द्धनिर्मित तमंचों के अलावा उन्हें बनाने की सामग्री बरामद हुई है। आरोपी अलीगढ़ व आगरा रॉ-मैटीरियल खरीदते थे। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि अवैध शस्त्र बनाने व बिक्री करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एएसपी सम्यक चौधरी व सीओ इगलास महेश कुमार के नेतृत्व में गोरई पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग (देहात) की संयुक्त टीमों ने बेसवां रोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.