रुद्रपुर, जनवरी 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेट्रोपोलिस सोसायटी में बंद फ्लैट को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोरों ने फ्लैट में अलमारी का लॉकर तोड़कर जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। बताया जा रहा है कि उस समय महिला अपने ससुराल हल्द्वानी गई हुई थी। पुलिस के मुताबिक, सूची तिवारी पत्नी मुकुल पांडे निवासी मेट्रोपोलिस सोसायटी ने बताया कि वह बीते 25 दिसंबर को अपनी ससुराल हल्द्वानी गई थीं। 3 जनवरी की शाम करीब छह बजे जब वह वापस अपने फ्लैट लौटीं तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला। लॉकर में रखे तीन अंगूठियां, एक सोने की, एक हीरे की और एक त्रिभुज आकार में मोती लगी सोने की अंगूठी के अलावा दो सोने के पेंडेंट, दो कानों के झुमके, एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी बिछुए और करीब दो से तीन हजार रुपये नकद गायब थे। सिडकुल पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.