अमरोहा, नवम्बर 18 -- बंद पड़ी फैक्ट्री से चोरों ने एल्युमिनियम की प्लेट व बैट्री चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार कस्बे में कुंडा फीडर रोड पर एओवी के नाम से एक्सपोर्ट फैक्ट्री संचालित की जाती है, जो फिलहाल बंद है। गुरुवार को फैक्ट्री गार्ड ने एजीएम मदनपाल सिंह को फैक्ट्री से एल्युमिनियम की प्लेट व बैट्री चोरी होने की सूचना दी। एजीएम ने पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...