जौनपुर, अप्रैल 6 -- सिकरारा। खानापट्टी गांव में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने जमकर खंगाला। मकान मालिक का दावा है कि मकान में रखा चांदी का सामान, पीतल के बर्तन, इनवर्टर, बैटरी, दो घरेलू सिलेंडर, पांच बोरी सरसों के साथ कपड़ा व अन्य घरेलू समान चोरी हुआ है जिसकी कीमत लगभग एक लाख से अधिक बताई जा रही है। उक्त गांव निवासी अधिवक्ता चित्रांगद सिंह के पांच भाइयों में कुछ लोग शहर के तारापुर कालोनी में तो कुछ मुंबई शहर में रहते है। महीने दो महीने में कोई घर आ जाता था। शनिवार की शाम ग्रामीणों ने देखा कि मुख्य दरवाजे पर लगा ताला की कुंडी टूटा पड़ा है। लोगो ने सूचना उनके परिजनों को दिया। सूचना पाकर चित्रांगद सिंह के छोटे भाई अधिवक्ता अजय सिंह मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया। रविवार को उन्होंने थाना पर तहरीर देकर करवाई की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.