कन्नौज, फरवरी 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात चोरों ने बंद पड़े चार मकानों के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात समेत नकदी पार कर दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। नगर के सकरावा रोड अम्बेडकर नगर निवासी चरन सिंह पुत्र श्रीराम प्रजापति के दो मकान हैं। गुरूवार शाम को चरन सिंह की तबियत खराब हो गई थी। वह पत्नी व बेटा पिता के पास मकान में ताला लगा कर चले गए। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़ना शुरू कर दिया, तभी खटपट सुन पड़ोसी राजकिशोर जाग गए। उन्होंने शोर मचाया इस चोर भाग गए। इसके बाद चोरों ने सरमन कुमार पुत्र बुद्ध सेन के मकान का ताला तोड़ दिया। कुत्तों के भौंकने पर लोग जाग ...