बगहा, अप्रैल 21 -- मधुबनी। मधुबनी प्रखंड मुख्यालय अवस्थित बंद पड़े पुराने हॉस्पिटल प्रांगण में सोमवार को एक विशाल अजगर निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में ग्रामीणों द्वारा अजगर को पकड़ कर बांसी नदी में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि, प्रखंड मुख्यालय में बंद पड़े पुराने हॉस्पिटल में घास फूस झाड़ी उग आया है। झाड़ी से अचानक अजगर निकल गया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में ग्रामीणों द्वारा अजगर पकड़कर बांसी नदी में छोड़ दिया गया। वही पुराने हॉस्पिटल में उगे झाड़ फूस को लेकर ग्रामीणों में रोष है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...