गुड़गांव, फरवरी 4 -- - बाल भवन शुरू करने के डेडलाइन तय, बच्चों के लिए जल्द खुलेंगे शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के द्वार गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों का तूफानी दौरा कर विकास कार्यों और सार्वजनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा कि शहर में जितनी भी सार्वजनिक संपत्तियां कम उपयोग में आ रही हैं या बंद पड़ी हैं, उन्हें चिन्हित कर सक्रिय किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सेक्टर-4 से भीम नगर तक चले इस निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निगम का लक्ष्य केवल निर्माण करना नहीं, बल्कि जनता को उन सुविधाओं का शत-प...