सासाराम, मार्च 25 -- डेहरी, एक संवाददाता। आईजी पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार में बदलाव को लेकर युवाओं को जागृत कर रहे पूर्व आईजी शिवदीप लांडे जिले के दौरे पर हैं। पहाड़ी क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद उन्होंने डालमियानगर में बंद पड़े रोहतास उद्योग परिसर का जायजा लिया। उद्योग में कार्यरत रहे वृद्ध गिरजानंद सिंह, नन्हे सिंह आदि से जानकारी ली। लोगों ने आवास खाली करने के मामले की बातें ही। इस पर उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर से भी मामले को देखेंगे। इसके बाद पाली रोड स्थित निजी होटल में अभिनव कला संगम सदस्यों व वृद्धजन के साथ कई मुद्दों पर वार्ता की। संस्था निदेशक कौशलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि रोहतास उद्योग पुनः शुरू हो जाता तो क्षेत्र में बेरोजगारी दूर हो जाती। पलायन रूक जाती। सचिव विनय मिश्रा, सुरेंद्र तिवारी आदि ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.