सीवान, फरवरी 17 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सीवान-आंदर मुख्य मार्ग पर स्थित हथौड़ा गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता फातिमा रफी अहमद ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि उनके मायके वाले कुछ दिन पहले मकान में ताला बंद कर सऊदी अरब चले गए थे। उनका ससुराल और मायका आमने-सामने चंद कदम की दूरी पर स्थित है, जिस कारण वे नियमित रूप से मकान पर नजर रखती थीं। बीते 14 फरवरी की सुबह उनके ससुर मकान के पीछे गए, जहां उन्होंने पीछे का दरवाजा खुला हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलने पर जब परिजन मकान के अंदर पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट ट...