हापुड़, जनवरी 23 -- नगर के मोहल्ला सेगे वाले में बंद पड़े मकान की छत का जाल तोड़ कर चोर हजारों की नकदी समेत जेवर आदि सामान चोरी कर ले गए। पड़ोसी की जानकारी पर पहुंचे मकान स्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह वह मोदीनगर और जबकि परिवार के सदस्य वैशाली में रहते है। पीड़ित ने बताया कि उनका एक मकान गढ़ नगर में बंद है, उस मकान में समय समय पर उनका आना जाना रहता है। पीड़ित ने बताया कि 21 जनवरी को उनके पड़ोसी ने सूचना दी कि मकान की छत का जाल कटा हुआ है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और देखा कि मकान के कमरों का सामान बिखरा पड़ा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से हजारों की नकदी समेत लाखें रुपये कीमत के जेवर आदि सामान ले गए। पीड़ित ने कोतवाली...