पिथौरागढ़, जनवरी 8 -- पिथौरागढ़। नगर के महात्मा गांधी मार्ग में बंद पड़ी नाली के कारण सड़क पर बह रहे दूषित पानी से परेशान लोगों को शीघ्र राहत मिलेगी। गुरुवार को यहां बंद पड़ी नाली को खोलने का काम किया गया। मोटर के सहारे दूषित पानी निकाला जा रहा है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से यहां नाली चोक होने से दूषित पानी बहकर नगर निगम कार्यालय के समीप तक पहुंच रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...