गंगापार, फरवरी 24 -- मांडा। घर से निकले युवक का दूसरे दिन गांव के ही एक बंद दुकान में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन प्रयागराज भेज दिया। थाना क्षेत्र के हाटा ग्राम पंचायत के बोधीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अजय उपाध्याय सोमवार शाम सात बजे घर से हाटा बाजार के लिए निकले, लेकिन पूरी रात घर वापस नहीं पहुंचे। पूरा परिवार रातभर उनको खोजता रहा। मंगलवार सुबह लगभग दस बजे गांव के ही राजेश शर्मा अजय के घर पहुंच अजय के बारे बताया कि रात वे गांव के बाहर सड़क पर स्थित उनकी दुकान पर गए थे। अभी तक घर नहीं लौटे क्या? लगता है कि वे दुकान के अंदर ही रह गए। इस नयी जानकारी पर अजय का बेटा शिवेश उपाध्याय व परिवार के लोग राजेश शर्मा की दुकान पर पहुंचे, तो दुकान में ब...