समस्तीपुर, दिसम्बर 2 -- समस्तीपुर | विगत महीने से बंद पड़े रामेश्वर जूट मिल को फिर से शुरू करने की दिशा में प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंगलवार को सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने स्वयं जूट मिल परिसर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया। उनके साथ राजस्व एवं प्रशासनिक विभाग के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने जूट मिल प्रबंधन और तकनीकी अधिकारियों से विस्तारपूर्वक बातचीत की। मिल बंद होने के मूल कारणों, वर्तमान स्थिति, कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों, उत्पादन इकाई की तकनीकी तैयारियों और मशीनरी की कार्यक्षमता पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मिल संचालन को जल्द से जल्द प्रारंभ करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि बंदी की स्थिति समाप्त हो और क्षेत्र में रोजगार के अवसर पुन: सृजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.