मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव स्थित बंद चिमनी से पुलिस ने बुधवार की देर रात छापेमारी कर 557 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर भाग गए। थानेदार अभिषेक मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बंद पड़ी चिमनी में भारी मात्रा में शराब रखी गई है। पुलिस बल के साथ छापेमारी कर 557 लीटर शराब बरामद की गई। थानेदार ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...