पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- व्यवसायी के बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने 50 लाख रूपये की ज्वेलरी चुरा ली। चोरों ने कैश करीब 40 हजार रूपये पर भी हाथ साफ किया है। घटना शहर के गुलाबबाग की है। पीड़ित व्यवसायी की पहचान कपड़े के थोक विक्रेता जीतेन्द्र वैद्य के रूप में हुई है। गृह स्वामी ने रविवार रात सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गृह स्वामी सपरिवार एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए दस दिनों से शहर के बाहर थे। रविवार शाम में उन्हें घर में चोरी की जानकारी मिली। आकर देखा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ पाया। भीतर कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। घर से सोने की ज्वेलरी के साथ चांदी के बर्तन गायब थे। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से टेक्नीकल टीम के साथ गुलाबबाग टीओपी सन्नी कुमार सहित सदर थाना की पुलिस मामले के खुलासे में लगे हैं। परन्तु पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.