पीलीभीत, फरवरी 5 -- पूरनपुर। अस्पताल में प्रसव कराने गई महिला के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी हो गई। घर पहुंचने पर दपंति को घटना की जानकारी लगी तो खलबली मच गई। गृहस्वामी ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस गश्त को धता बताकर चोर घरों में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा के रहने वाले शिवम सिंह कुशवाहा ने अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए 29 जनवरी को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां महिला ने पुत्री को जन्म दिया। इस दौरान शिवम के घर में ताला लगा हुआ था। दो फरवरी को शिवम पत्नी और नवजात को लेकर घर पहुंचे। घर का नाजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घर में रखा सोने का टीका, चांदी की पायल, कमर बिछुआ, कमर का गुच्छा, सोने की चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.