औरंगाबाद, फरवरी 16 -- सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी का पायल समेत अन्य सामानों की चोरी फोटो - 16 फरवरी एयूआर 3 कैप्शन- सोमवार को घटना के बाद जांच करती पुलिस दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 21 कान्दू राम की गड़ही स्थित कृष्ण प्रसाद के बंद घर में चोरी की घटना सामने आई है। घटना कब हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। सोमवार सुबह जब घर के सदस्य पहुंचे और दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर दंग रह गए। इस संबंध में गृह स्वामी ने दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में कृष्ण प्रसाद ने बताया है कि चोर घर से लगभग दस ग्राम का सोने का मंगलसूत्र, पांच ग्राम की सोने की अंगूठी, करीब पचास ग्राम चांदी का पायल की चोरी हो गई है। इसकी कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा लगभग चालीस हजार रुपये मू...