पीलीभीत, जनवरी 14 -- पूरनपुर। देवरानी के बंद घर से मां बेटी ने ताला तोड़कर सोने चांदी के लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। दोनों के घर में आने जाने की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। जेठानी ने कार्रवाई के लिए मां बेटी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला रजागंज की रहने वाली मेहनाज पत्नी रिजवान ने बताया कि घर के नीचे के हिस्से में रहती हैं। उनकी देवरानी नूरुल निशा घर में दूसरी मंजिल पर रहती हैं। मोहल्ले की रहने वाली मां बेटी का देवरानी नूरुल निशा के घर में आना जाना रहता है। 12 जनवरी को नूरुल निशा अपने मायके चली गईं। उनके घर में ताला लगा हुआ था। दोपहर में मोहल्ले की रहने वाली मां बेटी उनकी देवरानी के घर पहुंची। मेहनाज ने उनके घर में होने के बारे में दोनों को बताया। इस पर दोनों नूरुल निशा से बात होना बताकर उनके घर चली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.