रुद्रपुर, फरवरी 14 -- गदरपुर, संवाददाता। गदरपुर क्षेत्र के सकैनिया स्थित शिव मंदिर कॉलोनी में शुक्रवार रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। मकान मालिक संजू पुत्र भगीरथ ने बताया कि वह केलाखेड़ा में आयोजित भंडारे में गए थे। उनकी पत्नी मीना रात में दूसरे घर पर सोने चली गई थीं और घर पर ताला लगा दिया था। चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे लगभग 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार भंडारे से लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और कीमती वस्तुएं गायब थीं। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासे की मांग की। कोतवाल संजय पाठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.