लखनऊ, दिसम्बर 29 -- लखनऊ। पारा में एक बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने जेवर, नकदी सहित करीब साढ़े सात लाख का माल पार कर दिया। पीड़िता महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। कुलहड़ कट्टा स्थित सलावर कालोनी निवासी ऊषा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 28 नवंबर को बेटी संग मायके बनारस गयी थीं। उसके अगले दिन पड़ोसी केके सुधाकर ने उनके मकान के गेट का ताला टूटा देख उनकी बहन के बेटे श्रवण कुमार को सूचना दी। श्रवण ने ऊषा को बताया। रविवार को ऊषा मायके से घर पहुंची तो गेट का ताला टूटा और कमरे में रखा सामान बिखरा मिला। पीड़िता ने बताया कि चोरों न कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सात लाख के जेवर व 50 हजार नकदी चोरी कर ले गए। पीड़िता ने पारा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...