देवघर, फरवरी 9 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के बृज बिहारी लेन अंतर्गत बुधराम साह गली निवासी विकास कर्मकार के घर से चोरों ने 1 लाख 35 हजार रुपए नकदी की चोरी कर ली। घटना 7 फरवरी की बतायी गयी है। पीड़ित परिवार बिहार के लखीसराय में गृह प्रवेश में शामिल होने गया था। शनिवार को घर लौटने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। उसके बाद थाना में शिकायत दर्ज करायी। विकास कर्मकार के मुताबिक, वह परिवार के साथ 7 फरवरी को सुबह लखीसराय गया था। घर में ताला बंद था। जब 8 फरवरी को देवघर लौटा तो ताले टूटे थे। घर का आलमीरा भी टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का लॉकर टूटा था और उसमें रखे 1 लाख 35 हजार रुपए नकद गायब थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायतकर्ता को धम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.