गुमला, फरवरी 20 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के तर्री गांव निवासी चम्पा देवी के बंद घर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में पीड़िता ने गुमला सदर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में महिला ने बताया कि सोमवार की शाम तर्री स्थित शिव मंदिर परिसर में रामलीला का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब 10 बजे वह घर लौटी। जैसे ही गेट का ताला खोलकर अंदर गई और कमरे में पहुंची, तो देखा कि गोदरेज का लॉक टूटा हुआ था।इसके बाद सामान मिलाने पर सिक्का जमा करने वाला मनी बैंक बॉक्स, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मतदाता पहचान पत्र तथा सोने के आभूषण समेत कई सामान गायब पाए गए। पीड़िता ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है और बाईपास रोड स्थित जैविक उद्यान पार्क के पास चना-बादाम बेचकर अपनी ...