गोपालगंज, जनवरी 31 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। शहर के सरेया वार्ड संख्या 12 स्थित मदरसा रोड में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। मामले में पीड़ित रमेश तिवारी ने नगर थाने में शनिवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 12 जनवरी को अपनी पत्नी के इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ गए थे। इसके बाद वह अपनी बड़ी बेटी सौम्या सांडिल्य से मिलने बेंगलुरु चले गए। करीब दस दिनों बाद जब वह घर लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने खिड़की और ऊपर का दरवाजा भी तोड़ दिया था। घर के अंदर प्रवेश कर चोरों ने इनवर्टर, बैटरी, एक टन का एसी, बर्तन, तीन ब्रीफकेस, महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक के चेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.