भागलपुर, दिसम्बर 27 -- सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के मिर्जागांव में बंद कमरा से लोहा का छड़ चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में देवेन्द्र कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि वर्तमान में वह सखीचंद घाट रोड, नया बाजार, तातारपुर में रह रहे हैं। सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि सुबोध बिंद, कुर्रा बिंद, दोनों बिंद टोला, शिवनंदनपुर और डोमन पासवान निवासी नोनसर ने 400 किलो लोहा चोरी कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...