विकासनगर, जनवरी 6 -- सेलाकुई पुलिस ने मंगलवार को घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि चोरी की घटना में शामिल एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में रखा गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग पांच लाख मूल्य की ज्वेलरी और इलेक्टॉनिक्स सामान बरामद किए गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...