सोनभद्र, फरवरी 4 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। ओबरा तापीय परियोजना के सेक्टर 8 स्थित 8 प्रथम टी 42 के बंद कमरे में बुधवार की दोपहर शॉट शर्किट आग लग जाने से आस पास हड़कंप की स्थिति हो गई। घटना के समय आवास में कोई मौजूद नहीं था। घटना की सूचना आस पास के लोगों ने डायल 112 नंबर पुलिस सहित फायर बिग्रेड को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची ओबरा पुलिस ने आवास का ताला तोड़ दिया, जिससे फायर बिग्रेड के जवानों ने आग पर काबू करते हुए आग को पूर्णतया बुझाने में सफल रहे। ओबरा परियोजना में श्रमिक के पद पर कार्यरत कौशल्या देवी पत्नी स्व. घनश्याम मिश्रा अपने आवास को बंद करके कार्य पर गई हुई थीं। इसी दौरान उनके घर के किचन में शॉर्ट सर्किट होने से आग धधक उठी। देखते ही देखते घर से धुएं का गुबार निकलने लगा। पास-पड़ोस के लोगों ने जब घर से धुआं निकलते देखा तो तुरंत 112 न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.