एटा, मई 21 -- बंद पड़े घर में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराया। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। थाना राजा का रामपुर के गांव बिल्सड पुवायां निवासी राजकुमार (27) पुत्र सतीश चन्द्र जिला कासगंज थाना गंजडुंडवारा के गांव पचखोकरा स्थित भट्ठा पर मजदूरी करता था। मंगलवार को ही वह घर आया था। रात में किसी समय निकल गया। घर न पहुंचने पर घरवालों ने तलाश किया। युवक का पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह बंद पड़े घर में देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी राजा का रामपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक की मां कमला देवी ने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप लगाए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.