किशनगंज, फरवरी 12 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के एक मकान में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना जिस मकान में हुई है, उस मकान में मृतक नाबालिग लड़की की मां साफ-सफाई का काम करती थी। सूचना पर किशनगंज सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है। बताया जाता है की मकान मालिक कोलकाता में रहते हैं और वो आने वाले थे। इस कारण नाबालिग लड़की की मां अपनी बेटी के साथ साफ-सफाई करने वहां पहुंची थी। मृतक नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 9 बजे वे और उसकी बेटी मकान साफ करने पहुंची थीं। इसी दौरान वह किसी काम से बाहर गईं। नाबालिग लड़की ने मां से कहा कि मकान के मुख्य गेट पर ताला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.