सीतामढ़ी, दिसम्बर 3 -- सीतामढ़ी। शहर के कोर्ट बाजार शिवमंदिर के पास चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 50 हजार रुपये नगद और लाखों रुपये के कीमती जेवरात चोरी कर लिया। घर में चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान चोरों ने घर से चुराए गोदरेज को ठेला पर लादकर ले गए। इससे सामान निकालने के बाद शहर के रिंग बांध के पास फेंक दिया। अहले सुबह जांच करते हुए पहुंची पुलिस ने रिंग बांध के पास फेंका हुआ गोदरेज बरामद किया। घटना की चौंकाने वाली तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं, इसमें बदमाश गोदरेज को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। गृहस्वामी उपेंद्र प्रसाद की शिकायत पर नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर की गई है। सूचना मिलते ही नगर थाना के एसआई शशि रंजन मौके पर पहुंचे और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए हैं। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.