महाराजगंज, फरवरी 22 -- लक्ष्मीपुर। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोट कम्हरिया में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पवन कुमार त्रिपाठी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने बगल के टोले पतरियहवां में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर बंद कर पूरा परिवार कार्यक्रम में गया हुआ था। दूसरे दिन घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से सोने का माला,मंगलसूत्र,अंगूठी,चांदी के पायल व पायजेब, करीब 70 हजार रुपये नकद, घरेलू बर्तन, लगभग 2 कुंतल चावल, करीब 150 साड़ियां एवं अन्य कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.