गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के बालाजी एन्क्लेव में अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर ली। घटना के वक्त पीड़ित परिवार शादी समारोह में बाहर गया हुआ था। वापस आने पर घटना का पता चला। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर चोरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। बालाजी एन्क्लेव निवासी राजेश आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 11 दिसंबर को वह परिवार सहित रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। 14 दिसंबर की शाम करीब चार बजे जब वह वापस लौटे तो मकान के मुख्य गेट और ऊपर के एंट्री गेट दोनों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर कमरे में रखी अलमारी और उसका लॉकर भी खुला हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखा कीमती सामान गायब है। राजेश आनंद के मुता...