सीवान, मई 2 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। महादेवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती में बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है। इस चोरी की घटना में सोने-चांदी के आभूषण, दो लाख रुपये नकदी सहित अन्य सामान अपने साथ ले गए हैं। घटना के बाद पीड़ित गृह स्वामी शंभू प्रसाद सिंह ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी है। वहीं, एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। गृहस्वामी ने बताया है कि 26 अप्रैल की शाम करीब सात बजे वह सामान की खरीदारी करने के लिए बाजार गए थे। करीब नौ बजे रात को बाजार से लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके बाद इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पीड़ित ने पुलिस को दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.