जौनपुर, अगस्त 29 -- सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के रतासी गांव में बीती रात बंद पड़े मकान में पीछे के रास्ते से घुस कर चोरों ने नगदी सहित पचास हजार के गहने चुरा ले गए। उक्त गांव निवासी आशा देवी बरनवाल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मैं अपने परिवार के साथ बुधवार को सुल्तानपुर के सूरापुर बाजार में अपने रिश्तेदार के घर गई थी शुक्रवार की सुबह पांच बजे अपने घर वापस आई तो देखा पीछे का दरवाजा टूटा था और एक कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखी आलमारी में से दस हजार रुपया और सोने का झुमका,सोने का लॉकेट,सोने की चैन,चांदी की चैन,चांदी की राखी गायब थे।सिंगरामऊ पुलिस को फोन द्वारा सूचना दिया गया।इस बाबत थाना प्रभारी सिंगरामऊ सैयद हसन मुन्तज़र ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है जिसकी छान बीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.