गंगापार, अप्रैल 2 -- इलाके के बीकर गांव स्थित एक बंद घर का ताला तोड़ घुसे चोरों ने हजारों नकदी और जेवर समेत घर से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पार कर दिया। पीड़ित ने चोरी की लिखित शिकायत बगल के ही एक युवक को आरोपी बनाते हुए पुलिस से की है पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के कंजासा गांव निवासी रूपचन्द्र निषाद बीकर गांव के भीटा विद्युत उपकेंद्र के सामने एक घर बनाकर अपने परिवार के साथ रहता है। मंगलवार को वह अपने परिजनों के साथ अपने गांव कंजासा गेहूं की फसल की कटाई करने के लिए गया था ,गेहूं की कटाई करते देर हो गई तो सभी कंजासा गांव के घर में ही रात्रि में रुक गए। बुधवार की सुबह जब बीकर गांव वाले घर पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला लोग अंदर घुसे तो देखा गया कि घर के सभी कमरों के सामान बिखरे पड़े है और चार पंखे, एक फर्राटा, एलईडी टीवी, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.