आजमगढ़, दिसम्बर 5 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोधौरा गांव में गुरुवार की रात बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर समेटकर फरार हो गए। परिवार के लोग घर में ताला बंदकर शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। परिवार के लोगों को शुक्रवार की सुबह जानकारी हुई। जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव निवासी धीरज राय गांव में परदेसी मोड़ पर मकान बनवाकर रहते हैं। उनकी भतीजी की गुरुवार को शादी थी। कार्यक्रम शहर के एक मैरिज हाल में था। परिवार के लोग घर में ताला बंदकर शादी में शामिल होने गए थे। धीरज राय की पत्नी शुक्रवार की सुबह घर पहुंचीं तो घटना की जानकारी हुई। घर के कमरों का ताला टूटा हुआ था। आलमारी खुली थी। सामान बिखरे हुए थे। सोने-चांदी के करीब छह लाख के जेवर और 50 हजार रुपये नकदी गायब थी। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग पहुंचे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.