लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 12 -- चोरों ने गुरुवार की रात एक बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के सभी सदस्य दिल्ली में रहकर काम करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। कोतवाली के गांव अजीतनगर निवासी राजकिशोर पुत्र गजोधर दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। बताया जाता है कि पूरा परिवार वहीं रहता है। शुक्रवार सुबह मोहल्ले के कुछ लोगों की नजर घर के मुख्य गेट पर पड़ी तो ताला टूटा देखकर उन्हें कुछ गड़बड़ी का शक हुआ। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना राजकिशोर के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही वे लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर जा पहुंची और घर का मौका मुआयना किया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घर से कितने की चोरी हुई है। पुलिस के अनुसार मकान स्वामी के पहुंचने के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.