लखनऊ, फरवरी 3 -- सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोटर साइकिल बरामद लखनऊ,संवाददाता। चिनहट पुलिस, पूर्वी जोन की सर्विलांस और क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बंद घरों में ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी इंदिरा नगर निवासी राहुल गुप्ता और गोंडा निवासी राम कश्यप उर्फ करिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, गैस सिलेंडर, टीवी, मोटरसाइकिल, नंबर प्लेट, लोहे का बेलचा और 2.66 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि दो फरवरी 2026 को चिनहट स्थित एक घर में चोरी हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण, मोटरसाइकिल और अन्य कीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.