अररिया, फरवरी 20 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के तेगछिया वार्ड संख्या 7 में गुरुवार की रात्रि सेवानिवृत प्रधानाध्यापक के बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाया। इन चोरों ने कटर से कुंडी काट कर हजारों रुपये की कीमती सामानों की चोरी कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही ताराबाड़ी थानेदार रंजीत कुमार सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि प्लस टू विलियम्स स्कूल मधुबनी से सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामकृष्ण मिश्र पिछले डेढ़ वर्ष से तेगछिया गांव में अपना घर बना कर रह रहे हैं। गुरुवार की सुबह स्वास्थ्य जांच कराने के लिए परिवार के साथ दिल्ली निकले थे। देर रात्रि अज्ञात चोरों ने मुख्य लोहा के गेट के कुंडी को कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अन्य घरों के कुंडी को भी कटर से काट कर कमरे में अल...