लखनऊ, जनवरी 11 -- लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने बंद घरों में ताला तोड़कर चोरी करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवाब अली उर्फ सलमान अली उर्फ अर्जुन उर्फ अमन निवासी बगरिया, आफताब निवासी घासमंडी, अफरोज उर्फ मोटा फिरोज निवासी अंधे की चौकी और शमशुल निवासी तंबौर सीतापुर के रूप में हुई है। आईआईएम चौराहे पर पुलिस 11 जनवरी को चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से जेवर, अवैध हथियार, कारतूस, विस्फोटक सामग्री, नगदी और चोरी में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.