शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- रोजा में हुए हादसे के बाद भी लोग रेलवे लाइन पार करना बंद नहीं की, जिसके चलते आरपीएफ ने अब अभियान चलाकर लाइन पार कर रहे लोगों पर कार्यवाई की है। बंथरा से पहले गेट नंबर 328 पर रेलवे द्वारा स्लीपर लगाकर रास्ते को बंद किया गया था। दिन में कर्मचारियों द्वारा बंद किया जाता, वहीं रात में गांव के लोगों द्वारा स्लीपर हटाकर रास्ता खोल दिया जाता था। रेलवे ने पूरे मामले की जानकारी आरपीएफ पुलिस को दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने गुरूवार दोपहर बाद को कर्मियों की ड्यूटी लगाकर धर पकड़ अभियान चला दिया। जिसमें गोबरसंडा, गोपालपुर, नगरिया गांव के करीब चार लोगों को अवैध रूप से लाइन पार करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद आरपीएफ ने पकड़े गए नगरिया के संदीप कुमार व शैलेंद्र सिंह, हरदोई जिले के मंझिला थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के मोहि...