कानपुर, फरवरी 15 -- सरवनखेड़ा। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए बनाए गए रेलवे फाटकों की अहमियत को दरकिनार कर लोग फाटक बंद होने पर जान जोखिम में डालकर दोपहिया वाहन चालक फाटक को पार करते हैं। इन लोगों को न अपनी जान की परवाह और न ही कार्रवाई का डर। इससे हर समय हादसे का खतरा रहता हैं। ट्रेन गुजरने के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए फाटक बंद किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग इन सब बातों को दरकिनार करते हुए बंद फाटक के नीचे से निकलने का प्रयास करते हैं। इनमें साइकिल, स्कूटर, बाइक सवार ही नहीं बल्कि पैदल चलने वाले बुजुर्ग, महिलाएं व स्कूली बच्चे भी शामिल होते हैं। जल्दबाजी में ये लोग यह भूल जाते हैं कि उनकी नासमझी उन्हें कितनी मंहगी पड़ सकती है। सरवनखेड़ा के कानपुर-झांसी रेल ट्रैक पर पांमा रेलवे क्रासिंग बंद होने के बाद भी लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.