शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- रोजा में हुए हादसे के बाद भी रेलवे लाइन पार करने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बंथरा से पहले गेट नंबर 328 पर रेलवे की ओर से स्लीपर लगाकर रास्ता बंद किया गया था, लेकिन रात में ग्रामीण स्लीपर हटाकर रास्ता खोल देते थे। मामले की जानकारी मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने टीम के साथ धरपकड़ अभियान चलाया। इस दौरान गोबरसंडा, गोपालपुर और नगरिया गांव के चार लोगों को लाइन पार करते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों को बरेली में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.