मेरठ, दिसम्बर 16 -- हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर पश्चिमी यूपी बंद को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक एवं रालोद राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने सोमवार को अपने आवास पर शैक्षिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को साथ लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। राजेंद्र शर्मा ने कहा न्याय में देरी, न्याय न मिलने के बराबर है। बुधवार को पश्चिमी यूपी बंद में सभी से शामिल होने की अपील की। कहा बंद अधिवक्ताओं का नहीं बल्कि इससे हम सभी जुड़े हैं। सभी को इसमें शामिल होकर सफल बनाना होगा। मेरठ विश्वविद्यालय शिक्षक संगठन मूटा अध्यक्ष सचिन शर्मा, छात्र नेता विजित तालियान, सामाजिक संगठन के अमित कुमार, बेगमपुल व्यापार संघ पूर्व अध्यक्ष पुनीत शर्मा के अलावा माध्यमिक शिक्षक संघ (अ) और माध्यमिक शिक्षक संघ (ब) के मंडलीय मंत्री भी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...